प्रयागराज, सितम्बर 9 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। यातायात पुलिस के सीसीटीवी कैमरों से हो रहे चालान वाहन चालकों के लिए सुविधा से ज्यादा परेशानी का सबब बनने लगे हैं। कहीं घर में खड़ी कार का चालान हो जाता है तो कहीं रेड सिग्नल पर रुकी बाइक को ही नियम तोड़ने का दोषी बना दिया जाता है। लगातार ऐसे मामलों ने ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दो केस हाईकोर्ट के अधिवक्ता सतीश कुमार तिवारी की कार फरवरी से ही शेखपुर सोरांव स्थित उनके आवास पर खड़ी है। इसके बावजूद तीन सितंबर को उनके मोबाइल पर सिविल लाइंस क्षेत्र में कार के 7500 रुपये के चालान का मैसेज पहुंच गया। अधिवक्ता ने चालान की कॉपी देखी तो हैरान रह गए। उसमें वाहन का नंबर उनकी कार का दर्ज था, जबकि तस्वीर में बाइक दिखाई दे रही थी। उन्होंने मामले की लिखित शिक...