Prayagraj News: बाइक डिवाइडर से टकराई, दरोगा के बेटे की मौत
प्रयागराज, सितम्बर 10 -- Prayagraj News: मनसैता नदी के पास बुधवार रात डिवाइडर से टकराने से बाइक सवार दरोगा का बेटा घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना फाफामऊ घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। बनकेसरी गांव के वीपेन्द्र भारतीया यूपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर हैं। वर्तमान में फतेहपुर में तैनात हैं। बड़ा बेटा रितुराज उर्फ़ तीरथ बुधवार रात करीब 10 बजे अपनी बुआ के घर देवापुर सरायचंडी बाइक से जा रहा था। मनसैता नदी के पास डिवाइडर से टकराने से रितुराज गंभीर रूप से घायल हो गया। थरवई थाने के इंस्पेक्टर पंकज सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। इस बीच परिजन इलाज के लिए फाफामऊ के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां देर रात इलाज के दौरान रितुराज ने दम तोड़ दिया। परिजन रात में ही शव लेकर घर चले आए। परिजनों ने पुलिस को मौत की सूचना दिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.