Prayagraj News: बाइक चोर गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद
प्रयागराज, अगस्त 24 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। सिविल लाइंस पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को पोलो ग्राउंड मजार के आगे से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की पांच बाइक और एक खुला इंजन बरामद हुआ है। पुलिस ने गिरोह के खिलाफ नया मुकदमा दर्ज कर चार पुराने बाइक चोरी के मामलों का भी खुलासा किया है।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी नवाबगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं और भीड़भाड़ वाले इलाकों से बाइक चुराकर उनकी नंबर प्लेट बदल देते थे। कई बाइक इकट्ठा होने पर उन्हें दूसरे जिलों में बेचकर रकम आपस में बांट लेते थे। पूछताछ में गिरोह ने चोरी का तरीका भी कबूल किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रौनक कश्यप उर्फ निर्भय, भारत लाल उर्फ नाटे मिस्त्री, राजेश पटेल, मोहम्मद आजाद, सनी यादव और मोहम्मद परवेज शामिल हैं। इनमें मोहम्मद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.