Prayagraj News: बाइक चोर गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार
प्रयागराज, सितम्बर 30 -- Prayagraj News: दारागंज पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, कच्ची सड़क निवासी सौरभ यादव और उसके चचेरे भाई राजू की 18 सितंबर की रात बाइक चोरी हो गई थी। सौरभ यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को सरदार पटेल संस्थान पार्क के पास रितेश सिंह निवासी मोहम्मदाबाद बिलहरा उतरांव, प्रिंस राज पटेल निवासी मझियारी सरायममरेज, प्रिंस यादव निवासी अहिराई हंडिया और सौरभ पांडेय निवासी लाक्षागृह हंडिया को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर दारागंज के अलावा झूंसी और जार्जटाउन से हा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.