प्रयागराज, जुलाई 9 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। एयरपोर्ट थानाक्षेत्र के पीपलगांव में तेज रफ्तार बाइक के धक्के से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीरावस्था में अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज की है।पीपलगांव निवासी संगम लाल पटेल की पत्नी विजमा देवी की तहरीर के मुताबिक, उनका बेटा निखिल पटेल एक मई की दोपहर करीब एक बजे एयरपोर्ट वाली रोड मोहनी चौराहा से अपने घर की तरफ लौट रहा था। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से निखिल बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, तीन मई को निखिल की इलाज के दौरान मौत हो गई। एयरपोर्ट थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज क...