Prayagraj News: बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत
प्रयागराज, नवम्बर 6 -- Prayagraj News: प्रयागराज। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसा पूरामुफ्ती विहका में हुआ। बिहका निवासी 55 वर्षीय उमानाथ दुबे निजी संस्था में काम करते थे। बीते कुछ समय से वह घर पर ही रह रहे थे। गुरुवार दोपहर वह काम की तलाश में कहीं गए थे। लौटते समय घर से कुछ दूरी पर सड़क पार करते समय बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल उमानाथ को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। उमानाथ के परिवार में पत्नी सूरज कली और दो विवाहित बेटियां साधना और आराधना हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.