Prayagraj News: बहू पर गहने और नकदी चोरी का आरोप, चार पर केस
प्रयागराज, अक्टूबर 15 -- Prayagraj News: उमरपुर नीवा निवासी मीना ने अपनी बहू तनुश्री पर घर से सोने के गहने और 19 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, दिसंबर 2025 को बेटे की शादी हुई थी। आरोप है कि छह जून 2026 को बहू ने घर से गहने और नकदी चोरी की। मीना देवी का आरोप है कि तनुश्री अपने माता-पिता और भाई के साथ मिलकर शादी के नाम पर जेवर व रुपये हड़पने का काम करती है। पूर्व में भी वह तीन लड़कों के साथ ऐसा कर चुकी है। पुलिस से शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर कीडगंज के पुराना बैरहना निवासी तनुश्री, उसके पिता अन्ना, मां और भाई मुन्नू के खिलाफ धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.