प्रयागराज, अगस्त 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज, विधि संवाददाता। नवनिर्मित बहुमंजिला पार्किंग व चैंबर बिल्डिंग में बुधवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यालय एवं लाइब्रेरी का उद्घाटन हुआ। मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने बिल्डिंग कमेटी के चेयरमैन न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी और अन्य न्याय judges ने बार के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं की उपस्थिति में 12वें मंजिल स्थित हाईकोर्ट बार के नए कार्यालय व लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम का आयोजन हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष राकेश पांडे की अध्यक्षता व महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा के संचालन में प्रारंभ हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने कहा कि सरकार से फंड की व्यवस्था के बारे में वार्ता चल रही है, जिससे कनिष्ठ अधिवक्ताओं को कम से कम बोझ पड़े। कुछ ही दिनों में ये चैंबर जल्द ही आ...