Prayagraj News: बहुगुणा मार्केट के सामने कॉलोनी में कूड़े का ढेर, लोग परेशान
प्रयागराज, जुलाई 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज। सिविल लाइंस क्षेत्र में बहुगुणा मार्केट के निकट दिव्य संध्या पुरम कॉलोनी में लंबे समय से जमा कूड़े और मलबे के ढेर से स्थानीय लोग परेशान हैं। कॉलोनी में रहने वाले करीब 18, से 20 परिवारों को गंदगी और दुर्गंध के कारण भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बारिश में कूड़े और मलबे के बीच पानी जमा होने से मच्छरों एवं अन्य कीटों के पनपने का खतरा बढ़ गया है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से जनहित और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कूड़े एवं मलबे के ढेर को तत्काल हटवाने की मांग की है। साथ ही, कॉलोनी में नियमित साफ-सफाई और कूड़ा उठान की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.