Prayagraj News: बस प्रतीक्षालय में मिला युवक का शव, पहचान नहीं
प्रयागराज, अक्टूबर 18 -- Prayagraj News: शांतिपुरम में पुलिस चौकी के पास में स्थित बस यात्री प्रतीक्षालय में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि राहगीरों ने प्रतीक्षालय में एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची शांतिपुरम चौकी पुलिस ने जांच की तो व्यक्ति मृत मिला। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। हालांकि उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.