Prayagraj News: बस परिचालक का बैग छीनकर भागे बदमाश
प्रयागराज, अगस्त 2 -- Prayagraj News: रोडवेज बस के परिचालक से बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर भाग गए। जार्जटाउन पुलिस मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है। वाराणसी कैंट डिपो के परिचालक सुनील कुमार सिंह की तहरीर के अनुसार, सात जुलाई को वह कानपुर से वाराणसी जा रही बस पर ड्यूटी कर रहे थे। रात करीब तीन बजे बस विद्यावाहिनी बस स्टैंड के पास रुकी तो वह सवारी बुलाने के लिए नीचे उतरे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनके हाथ से बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में टिकट मशीन, ई-वे बिल, मैनुअल टिकट बुक और करीब 22 हजार रुपये थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.