Prayagraj News: बस की टक्कर से घायल परीक्षार्थी एसआरएन में भर्ती
प्रयागराज, सितम्बर 3 -- Prayagraj News: सरायइनायत, हिन्दुस्तान संवाद। महावीर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, सरायइनायत परिसर में संचालित आईओएन डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र पर गुरुवार को सीमा सुरक्षा बल की परीक्षा देने आए एक छात्र की बाइक में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।हादसे में 21 वर्षीय छात्र शिवहरि दीपांकर पुत्र निंबू लाल गौतम, निवासी गयपुरा, थाना विंध्याचल, मिर्जापुर को अंदरूनी गंभीर चोटें आई हैं। परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मी घायल परीक्षार्थी को सीएचसी कोटवा एट बनी ले गए। चिकित्सकों ने उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया। बस में फंसी बाइक भी करीब एक किलोमीटर दूर तक सड़क पर घिसटती चली गई। राहगीरों के शोरगुल के बाद बस रुकी। घटना से परीक्षा केंद्र के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.