प्रयागराज, जुलाई 31 -- Prayagraj News: थाना क्षेत्र के विशप हार्टमन एकेडमी स्कूल के सामने बस और बाइक में हुई आमने सामने भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजवाया। तीनों घायलों की हालत गंभीर बताई गई है। नवाबगंज थाने के रेरुआ निवासी दीपक कुमार, संतोष कुमार, चवन्नी पाण्डेश्वर नाथ धाम पड़िला से निशान में शामिल होने के बाद एक ही बाइक से घर जा रहे थे। स्कूल के सामने मोड़ पर फाफामऊ से बहारिया जा रही बस से आमने सामने टक्कर हो गई। बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर कर तड़पने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। घायलों कों सड़क से किनारे किया। घटना से फाफामऊ मार्ग पर भीषण जाम लग गया। चालक बस छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर थरवई पुलिस पहुंची। पुलिस ने जाम खुलवा कर बस को कब्जे में ले लिया।

हिंदी ह...