Prayagraj News: बर्थडे के दिन ही उर्वशी ने एसआरएन में तोड़ दिया दम
प्रयागराज, सितम्बर 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज। कौशाम्बी के पटाखा फैक्टरी में सोमवार को हुए विस्फोट में घायल मनौरी की रहने वाली 16 वर्षीय उर्वशी ने अपने जन्मदिन के दिन ही एसआरएन अस्पताल में दम तोड़ दिया। उर्वशी के बगल वाले बेड पर उर्वशी की छोटी बहन सात वर्षीय पीहू अभी जिंदगी और मौत से जूझ रही है। वह जब आंखें खोलती है तो बेड को खाली देखकर रोने लगती है। उर्वशी की मां रूपा मंगलवार की रात में कभी बड़ी बेटी उर्वशी के माथ पर हाथ फेरती थीं तो कभी छोटी बेटी पीहू के...। पीहू ने मां से कहा था कि दीदी ठीक हो जाएंगी तो उनके साथ पहले जैसे ही स्कूल जाऊंगी...। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। सुबह चार बजे के लगभग उर्वशी की सांस थम गयी। अस्पताल में उर्वशी की चचेरी बहन मौनी ने बताया कि एक साल पहले दो सितंबर को गुर्दे की बीमारी से उर्वशी के पिता दिनेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.