प्रयागराज, सितम्बर 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बरसात शुरू होने से पहले ही जिले में घुमंतू गिरोह की सक्रियता का इनपुट मिलने के बावजूद पुलिस की चौकसी जमीन पर नजर नहीं आई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बीट पुलिसिंग मजबूत करने और रात में गश्त बढ़ाने के निर्देश कागजों तक सिमट गए। नतीजा यह रहा कि करीब दो महीनों में चोरों ने एक के बाद एक कई मकानों को निशाना बनाया। लाखों के जेवर और नकदी पार कर दी लेकिन पुलिस अब तक गिरोह तक नहीं पहुंच सकी है।

घटनाएँ छह सितंबर को सुलेमसराय में ब्रह्मप्रकाश मिश्रा के घर का ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवर और नकदी ले गए। परिवार पांच सितंबर को उनकी मौत के बाद पैतृक गांव गया था। नौ सितंबर को धूमनगंज में हाईकोर्ट अधिवक्ता जितेंद्र प्रताप गौतम के घर पांच बदमाशों ने ताला तोड़कर चोरी की। इसी दिन कोरांव...