प्रयागराज, सितम्बर 11 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। शहर में सफाई व्यवस्था अब नए नियमों और जिम्मेदारियों के साथ बदलेगी। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को वैज्ञानिक और प्रभावी बनाने के लिए तैयार नई नीति को नगर निगम सदन ने शुक्रवार को हरी झंडी दे दी। अपर नगर आयुक्त सादाब असलम ने सदन में नीति का प्रस्ताव पेश किया। नई व्यवस्था में कचरे के स्रोत पर ही पृथक्करण, संग्रहण, प्रसंस्करण और निस्तारण को प्राथमिकता दी गई है। अजय यादव समेत कई पार्षदों ने नई नीति का विरोध किया।

नई नीति का विवरण नई नीति के तहत घरों, दुकानों और संस्थानों में गीला, सूखा, सैनिटरी और विशेष देखभाल वाले कचरे को अलग-अलग रखना होगा। इसे अधिकृत कचरा संग्राहकों को ही सौंपना होगा। खुले में कचरा फेंकने, जलाने अथवा नालियों और जलस्रोतों में डालने पर रोक रहेगी। निर्माण-विध्वंस तथा...