प्रयागराज, अगस्त 26 -- Prayagraj News: संगम क्षेत्र स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर कॉरिडोर के पिलरों पर कराई जा रही नक्काशी में गुणवत्ता और फिनिशिंग में कमी मिलने पर मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को फटकार लगाते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित गुणवत्ता और पूरी फिनिशिंग सुनिश्चित होने के बाद ही कार्य का भुगतान किया जाए। मंडलायुक्त ने बुधवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषिराज एवं संबंधित अधिकारियों के साथ लेटे हनुमान जी कॉरिडोर के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पूरे कॉरिडोर के मैप और डिजाइन का अवलोकन करते हुए कार्यों की बिंदुवार जानकारी ली और प्रगति की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: लेटे हनुमान जी कॉरिडोर में घटिया नक्काशी पर मंडलायुक्त नाराज रेड सैंडस्टोन से बना...