प्रयागराज, अगस्त 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। वयंम सर्वदा फाउंडेशन के वर्षगांठ समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य, गीत और नाटक प्रस्तुत किए। मंच पर प्रस्तुति देने के दौरान बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। फाउंडेशन के संस्थापक और संचालक मनीष कुमार शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल बच्चों ने अलग-अलग प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक सरोकारों से जुड़े संदेश भी दिए। नाटक के जरिए बच्चों ने आपसी सहयोग और जिम्मेदारी का संदेश दिया, जबकि गीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मनोरंजन किया।आयोजकों के अनुसार, वर्षभर बच्चों के लिए शिक्षा और कौशल विकास से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसी क्रम में वर्षगांठ समारोह को बच्चों...