प्रयागराज, जुलाई 5 -- Prayagraj News: शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास एवं मंगल भूमि फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सेवा बस्ती में आयोजित 'प्रकृति की पाठशाला' में बच्चों और स्थानीय नागरिकों को जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य वक्ता रामबाबू तिवारी ने कहा कि जल जीवन का आधार है, इसलिए वर्षा जल संचयन, तालाबों का संरक्षण और पानी का विवेकपूर्ण उपयोग आवश्यक है। बच्चों ने जल बचाने और लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डॉ. श्रवण, डॉ. आलोक, अनिंद्य नारायण सिंह, नितेश पांडेय, स्वेक्षा, अभिनव मणि आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...