प्रयागराज, सितम्बर 5 -- Prayagraj News: आरके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, कविता और मनोरंजक गतिविधियों के जरिए शिक्षकों के प्रति सम्मान व आभार जताया। संस्थाध्यक्ष डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को सही दिशा देने के साथ समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रबंध निदेशक इंजी. आशीष त्रिपाठी ने शिक्षकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्राचार्यों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, निरंतर सीखने और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में संस्थान के शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं...