Prayagraj News: बच्चों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ
प्रयागराज, अक्टूबर 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज। श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल में गुरुवार को सड़क सुरक्षा अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान कक्षा पांच से सात तक के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों तथा सुरक्षित आवागमन के प्रति जागरूक किया गया। सड़क पार करते समय ज़ेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करना, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करना, दोपहिया वाहन पर हेलमेट पहनना, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाना तथा सड़क पर सतर्कता बरतना जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्या डॉ. रविंदर पाल कौर बिरदी ने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां और यातायात नियमों का पालन अनेक अमूल्य जीवन बचा सकता है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सुरक्षा के प्रति सजगता विकसित करने के साथ-साथ उन्हें अपने परिवार और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए भी प्रेरित करते हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.