Prayagraj News: बच्चों के हाथी पार्क में फिर लौटेगी रौनक
प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज। बच्चों के खेलने-कूदने और मस्ती करने का पसंदीदा हाथी पार्क जल्द नए अंदाज में नजर आएगा। दयानंद मार्ग स्थित सुमित्रानंदन पंत के नाम से बच्चों के उद्यान की रौनक लौटाने के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने 1.94 करोड़ रुपये की योजना तैयार की है। पार्क को इस तरह विकसित करने की तैयारी है कि बच्चे खेल सकें, परिवार सुकून के पल बिता सकें और लोग खान-पान का आनंद भी ले सकें। योजना के मुताबिक बच्चों की स्लाइडिंग के लिए दो नए हाथी बनाए जाएंगे। खेल जोन और जल क्रीड़ा की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। हरियाली से सजे पाथवे के साथ पेड़ों के आसपास छोटे-छोटे पत्थरों से सजावट होगी।हाथी पार्क के कायाकल्प की तैयारी वेस्ट टू वंडर की तर्ज पर बेकार सामग्री से आकर्षक कलाकृतियां बनाई जाएंगी। पार्क के प्रवेश द्वार पर कॉफी श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.