Prayagraj News: बकाया किराया जमा करने के लिए पेट्रोल पंप पर चस्पा किया नोटिस
प्रयागराज, जुलाई 8 -- Prayagraj News: प्रयागराज। नगर निगम ने कानपुर रोड स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एक पेट्रोल पंप पर बकाया भूमि किराया जमा कराने के लिए नोटिस चस्पा कर दिया है। निगम के अनुसार बीते 30 जून तक पेट्रोल पंप की भूमि का 48,23,128 रुपये किराया बकाया है। इससे पहले भी कंपनी को भुगतान के लिए नोटिस भेजा गया था। चस्पा नोटिस में बकाया 15 जुलाई तक जमा करने के लिए कहा गया है। अपर नगर आयुक्त अरविंद राय के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने मंगलवार को पेट्रोल पंप पर नोटिस चस्पा किया। इससे पहले अपर नगर आयुक्त ने दो जुलाई को जारी पत्र में कंपनी के आठ जून के पत्र का जवाब देते हुए स्पष्ट किया गया कि कंपनी ने किराये की गणना में 25 प्रतिशत छूट मान ली है, जबकि नगर निगम के किसी भी संकल्प में ऐसी छूट का प्रावधान नहीं है। पत्र में कहा गया है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.