Prayagraj News: बंद स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराएं, नालियों की कराएं सफाई
प्रयागराज, सितम्बर 18 -- Prayagraj News: राजापुर दधिकांदो मेले की तैयारियों को लेकर महापौर गणेश केसरवानी ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों के साथ ट्रैफिक पुलिस लाइन चौराहा से चंद्रा टेटर्स, राजापुर तिराहा, हनुमान मंदिर चौराहा, सर्कुलर रोड और बाबा चौराहा तक व्यवस्थाएं देखीं। राजापुर तिराहे से मिंटो रोड तक सड़क पर गड्ढे मिलने पर पैचिंग कराने के निर्देश दिए। बंद स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने और नालियों की सफाई व मरम्मत कराने को भी कहा। मेला कमेटी के महामंत्री प्रमिल केसरवानी ने बताया कि दधिकांदो मेला 20 सितंबर को होगा। निरीक्षण में मेला कमेटी के अध्यक्ष रतनचंद केसरवानी, पार्षद अहमद अली, भोला तिवारी, भास्कर पटेल, श्यामचंद और प्रवीण भारतीय समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.