प्रयागराज, अक्टूबर 24 -- Prayagraj News: प्रयागराज। शहरों में बंदरों के झुंड के खाने की तलाश में आबादी के बीच उनकी आवाजाही और लोगों पर हमलों की समस्या से निपटने के लिए शासन ने बहुस्तरीय कार्ययोजना तैयार की है। अब बंदरों को नियंत्रित करने के साथ ही उन परिस्थितियों पर भी अंकुश लगाने की तैयारी है। संवेदनशील स्थलों पर बंदररोधी (मंकी प्रूफ) कूड़ेदान लगाए जाएंगे। प्रदेश सरकार के सचिव अनुज कुमार झा ने राज्य पशु कल्याण बोर्ड, समस्त मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, नगर निगम व सभी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका को पत्र भेजकर बंदरों के प्राकृतिक आवास को बेहतर बनाने के लिए 'कपि वन' विकसित करने के लिए कहा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में विचाराधीन जनहित याचिका के आदेशों के क्रम में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए सचिव ने पर्यावरण, वन एवं जलव...