प्रयागराज, जुलाई 16 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की कसारी-मसारी आवास योजना के तहत प्रस्तावित आधुनिक समूह आवासीय परियोजना को लेकर तीन दिन में 960 सुझाव प्राप्त हुए हैं। पीडीए आवास योजना की जमीन पर 1 बीएचके, 2 बीएचके और 3 बीएचके फ्लैट बनाना चाहता है, जिनकी अनुमानित कीमत क्रमशः 20 लाख, 25 लाख और 50 लाख रुपये प्रस्तावित है। प्रस्तावित फ्लैटों की कीमतें तय करने के पहले पीडीए प्रशासन लोगों से सुझाव मांग रहा है, ताकि भविष्य में एक भी फ्लैट खाली न रह जाएं। पीडीए उपाध्यक्ष ऋषिराज ने बताया कि नागरिक फ्लैटों की कीमतों पर सुझाव दे सकते हैं। इसके लिए इंदिरा भवन स्थित पीडीए कार्यालय से 50 रुपये शुल्क देकर फॉर्म प्राप्त कर निर्धारित अवधि में जमा करना होगा। लोगों से मिले सुझाव के आधार पर ही फ्लैटों की कीमतें तय होंगी।

हिंदी हि...