प्रयागराज, सितम्बर 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। शहर को स्वच्छ रखने वाले सफाई मित्रों को नगर निगम और छावनी परिषद में सम्मानित किया गया। स्वच्छता ही सेवा के तहत नगर निगम के नए भवन के सभागार में woensdag को आयोजित समारोह में 500 से अधिक सफाई मित्रों और उनके परिजनों की स्वास्थ्य जांच कराई गई। उनको पीपीई किट, सुरक्षा उपकरण व सुरक्षात्मक गियर वितरित करने के साथ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। मदनानी हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने नेत्र, हड्डी रोग और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया। सफाई मित्रों को नमस्ते आईडी, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने विनोद, राजेश, योगेश, अर्चना, विमला, गोविंद और सुनैना को सम्मानित किया गया। समारोह...