प्रयागराज, जुलाई 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर युवाओं ने रक्तदान के माध्यम से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्मवाहिनी) की ओर से चंद्रशेखर आजाद पार्क के गेट संख्या-तीन पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 25 लोगों ने रक्तदान कर मानवता और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया।शिविर का शुभारंभ शहीद चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न स्वरूप पानी की बोतल देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्मवाहिनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल तिवारी ने कहा कि शहीद आजाद की जयंती पर रक्तदान जैसे जनसेवा के कार्य समाज...