प्रयागराज, जुलाई 5 -- Prayagraj News: कृष्णा नगर में रविवार को एक फोटोग्राफर का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की से झांका तो घटना की जानकारी हुई। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। कीडगंज थानाक्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी 36 वर्षीय अविनाश यादव संगम क्षेत्र में फोटोग्राफी का काम करते थे। परिवार के मुताबिक शनिवार रात वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए थे। रविवार सुबह काफी देर तक कमरा नहीं खुला। आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। इस पर भतीजे ईशू ने खिड़की से अंदर देखा तो अविनाश का शव गमछे के सहारे पंखे से लटका था। बड़े भाई अनूप यादव ने बताया कि अविनाश दो भाई में छोटा और अविवाहित था। माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। अनूप के मुताबिक अविनाश ने जान क्यों दी, यह समझ में नहीं आ रहा।

हिंदी...