प्रयागराज, सितम्बर 23 -- Prayagraj News: इनरव्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद उदीशा की ओर से बुधवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में फैशन प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रचना अग्रवाल ने शुभारंभ किया। क्लब एडिटर सारिका अग्रवाल ने बताया कि प्रदर्शनी में 60 से अधिक स्टाल लगाए गए। इस मौके पर महिलाओं ने नई डिजाइन के कपड़े, ज्वेलरी, सजावटी सामग्री आदि की खरीदारी की। कोषाध्यक्ष प्रीती जायसवाल, सचिव रेनुका गुप्ता, आईएसओ हेमा अग्रवाल मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...