प्रयागराज, अगस्त 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अल्लापुर के एक 82 वर्षीय बुजुर्ग को शातिरों ने झांसे में लेकर लाखों रुपये की ठगी कर ली। आरोप है कि फेसबुक पर सीनियर सिटीजन का कार्ड बनने का विज्ञापन देख क्लिक करने के बाद साइबर शातिरों ने अपना जाल बिछाया और 11.92 लाख रुपये ठगी कर ली। जार्जटाउन पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है।अल्लापुर के शिवशंकर प्रसाद की तहरीर के मुताबिक, वह 18 जुलाई की शाम मोबाइल पर फेसबुक देख रहे थे। इसी बीच सीनियर सिटीजन कार्ड बनाए जाने का एक विज्ञापन आया। शिवशंकर ने विज्ञापन पर क्लिक किया, तो अमित कुमार नामक व्यक्ति का फोन आया। आरोप है कि शिवशंकर के मोबाइल पर एक रुपये भेजा और कार्ड बनने के प्रोसेस शुरू होने की बात बताई। लेकिन, 31 जुलाई को शिवशंकर प्रसाद ने बैंक जाकर पेंशन खाते की जानकारी ली, तो ...