प्रयागराज, अगस्त 25 -- Prayagraj News: फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दस संपर्क मार्गों के निर्माण को शासन से हरी झंडी मिल गई है। क्षेत्रीय विधायक दीपक पटेल के प्रस्तावों पर 9.82 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति हुई है। इसमें गारापुर-सिलोखरा संपर्क मार्ग, झूंसी-ककरा-दुर्वासा-लीलापुर मार्ग, जेकेडीएल रोड से पाल चौराहा, रमईपुर संपर्क मार्ग, चक काशीराम संपर्क मार्ग, जीटी मार्ग से कतवारूपुर-जमुनीपुर मार्ग, रामगढ़-कोठारी संपर्क मार्ग, रमईपुर संपर्क मार्ग से दलापुर बिंद बस्ती और रिंग रोड संपर्क मार्ग के अंतर्गत दुर्गा मंदिर के बगल से कृष्णधारी, नरेंद्र बीडीसी, केएन पब्लिक स्कूल होते हुए बिल्लू सिंह व नंदलाल हरिजन के बगल तक रिंग रोड से जोड़ने वाले मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Sambhal News: 858.84 करोड़ से संवरेंगी संभल की पांच सड...