Prayagraj News: फूलपुर में बिजली चोरी के दो मामले पकड़े, मुकदमा दर्ज
प्रयागराज, नवम्बर 21 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। फूलपुर क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने और लाइन लॉस कम करने के लिए चलाए गए चेकिंग अभियान में दो उपभोक्ता मीटर बाईपास कर बिजली का इस्तेमाल करते पकड़े गए। दोनों के परिसर पर वैध बिजली कनेक्शन होने के बावजूद मीटर से छेड़छाड़ कर सीधे बिजली का उपभोग किया जा रहा था। प्रवर्तन दल द्वितीय की टीम ने दोनों के खिलाफ बिजली चोरी के तहत मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की है।
फूलपुर में बिजली चोरी की जांच प्रवर्तन दल द्वितीय के प्रभारी निरीक्षक राम सरन मौर्य के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को फूलपुर क्षेत्र में जांच की। लतीफपुर निवासी राजाराम के परिसर में छह किलोवाट का स्वीकृत भार वाले कनेक्शन के मीटर की इनकमिंग केबल में मीटर से करीब तीन हाथ पहले कट लगाकर दूसरी केबल जोड़ दी गई थी। इस तरह मीटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.