Prayagraj News: फिल्म 'हनुमान अंश' के राधेश्याम हुए सम्मानित
प्रयागराज, सितम्बर 14 -- Prayagraj News: प्रयागराज। बाबा नीम करौरी के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' में राधेश्याम की भूमिका निभाने वाले प्रयागराज के युवा रंगकर्मी गौतम त्रिपाठी को द्वादश माधव यात्रा समिति के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया है। द्वादश माधव महात्म यात्रा के दूसरे दिन दारागंज स्थित नागवासुकि मंदिर के परिसर में मुख्य अतिथि महंत यमुना पुरी, क्षेत्रीय पार्षद अनुपमा पांडेय व समिति के अध्यक्ष शिव शंकर सिंह आदि ने रंगकर्मी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। साथ ही अंगवस्त्रम, शॉल व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर भजन गायक सूर्य प्रकाश दुबे, विपुल मित्तल, डॉ. बीके कश्यप आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.