प्रयागराज, अक्टूबर 13 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। रबी सीजन में बुआई के लिए कृषि विभाग की ओर से जिले की सभी कृषि रक्षा इकाइयों पर गेहूं के बीज और मोटे अनाज के मिनी किट भेजी जा रही है। किसानों को ये बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर दिए जाएंगे। अपर जिला कृषि अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनकी फार्मर रजिस्ट्री पूरी होगी। जिन किसानों ने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है, उन्हें इसे कराना अनिवार्य होगा। ऐसे में किसान अनुदान पर बीज प्राप्त करने के लिए पहले अपनी फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित कर लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...