Prayagraj News: फाफामऊ पुल से रात में चलेंगी रोडवेज बसें
प्रयागराज, अक्टूबर 5 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। फाफामऊ गंगा पुल पर जाम के चलते डायवर्ट किए गए रोडवेज बसों के मार्ग में रात के समय राहत दी गई है। मंगलवार रात 10 बजे से सुबह सात बजे तक रोडवेज बसें फाफामऊ पुल से होकर ही संचालित होंगी। दिन में बसों के संचालन की अनुमति अभी नहीं मिली है। ऐसे में दिन में बसें झूंसी पुल और सहसों बाईपास से होकर ही चलेंगी।क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार ने बताया कि यातायात पुलिस से समन्वय के बाद रात में फाफामऊ पुल से बसों के संचालन की अनुमति मिली है। इससे यात्रियों का करीब डेढ़ घंटे का समय बचेगा और अतिरिक्त किराये से भी राहत मिलेगी। रात में लखनऊ जाने वाली साधारण बस का किराया 343 रुपये के बजाय 308 रुपये और अयोध्या धाम का किराया 298 रुपये के बजाय 272 रुपये होगा।दिन में फाफामऊ पुल से आवागमन प्रतिबंधित रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.