प्रयागराज, जुलाई 14 -- Prayagraj News: फाफामऊ गंगा पुल के पास मंगलवार को ड्यूटी के दौरान यातायात पुलिस के सिपाही को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल सिपाही को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, सिपाही कुशल द्विवेदी की ड्यूटी फाफामऊ पुल के पास कट पर लगी थी। इसी दौरान अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारते फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...