प्रयागराज, अगस्त 26 -- Prayagraj News: हंडिया से भागे प्रेमी युगल को बुधवार को फाफामऊ जंक्शन से पुलिस ने पकड़ा। थाने में दोनों पक्षों के परिजनों के बीच घंटों पंचायत चली। प्रेमी युगल बालिग होने की स्थित में समझौता कर लिया। प्रेमी के साथ प्रेमिका को जाने दिया गया। जानकारी के मुताबिक, भदोही का युवक और हंडिया के सैदाबाद क्षेत्र की रहने वाली युवती वन विभाग में संविदा पर कार्य करते थे। दो दिन पहले दोनों घर से फरार हुए। बुधवार को दोपहर में प्रेमी युगल फाफामऊ जंक्शन से ट्रेन पकड़कर मुंबई जाने की फिराक में थे। तभी परिजनों को कहीं से जानकारी हो गई। सूचना पर पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...