प्रयागराज, सितम्बर 20 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। डांडी में पैतृक जमीन के फर्जी बैनामे और जबरन कब्जे के आरोप में पुलिस ने गंगा सहकारी आवास समिति लिमिटेड के सचिव एवं कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल कुमार द्विवेदी समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डांडी निवासी धर्मराज पटेल की तहरीर के मुताबिक, पैतृक जमीन में वह और उसके पांच भाई हिस्सेदार थे। तीन भाइयों ने अपना हिस्सा गंगा सहकारी आवास समिति लिमिटेड के सचिव अनिल कुमार द्विवेदी के माध्यम से बेच दिया था। आरोप है कि अनिल कुमार द्विवेदी ने खरीदे गए हिस्से से अधिक जमीन का बैनामा राकेश कुमार और राजेश कुमार के पक्ष में करा दिया। इसके बाद राकेश, राजेश और उनके सहयोगियों भूखंड पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। धर्मराज का कहना है कि उसने अप...