प्रयागराज, नवम्बर 4 -- Prayagraj News: बलरामपुर हाउस निवासी 84 वर्षीय भगवती देवी ने कर्नलगंज थाने में बेटे शिव रतन अग्रवाल और पोते हर्षित अग्रवाल के खिलाफ 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि बेटे ने दिवंगत पिता विश्वनाथ अग्रवाल के फर्जी हस्ताक्षर से गिफ्ट डीड तैयार कर एसबीआई खाते से 50 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। भगवती देवी का कहना है कि उनके पति अल्जाइमर से पीड़ित थे और हस्ताक्षर करने में असमर्थ थे। उन्होंने असली हस्ताक्षर वाले चेक और बैंक दस्तावेज भी पुलिस को सौंपे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...