Prayagraj News: फर्जी आय प्रमाणपत्र पर कार्रवाई, शिक्षामित्र की पत्नी का प्रमाणपत्र निरस्त
प्रयागराज, जुलाई 14 -- Prayagraj News: मेजा तहसील प्रशासन ने गलत तथ्यों के आधार पर जारी किए गए आय प्रमाणपत्र को निरस्त कर दिया है। एसडीएम मेजा नीलम उपाध्याय ने आदेश जारी करते हुए ग्राम गलालपुर मेजा निवासी कंचन यादव पत्नी रामराज यादव का आय प्रमाणपत्र तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। बताया गया कि कंचन यादव ने आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन करते समय वार्षिक आय 42 हजार रुपये दर्शाते हुए आय प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया था। शिकायत मिलने पर हुई जांच में सामने आया कि उनके पति रामराज यादव वर्ष 2006 से प्राथमिक विद्यालय सुजनी में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत हैं। वर्ष 2016 से उन्हें प्रतिमाह 10 हजार रुपये मानदेय मिल रहा है। इस आधार पर उनकी 11 माह की वार्षिक आय करीब 1.10 लाख रुपये पाई गई।आदेश में कहा गया है कि खंड शिक्षा अधिकारी मेजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.