Prayagraj News: फंदे से लटका मिला युवक का शव
प्रयागराज, अक्टूबर 17 -- Prayagraj News: अशोक नगर स्थित नेवादा में शनिवार सुबह 26 वर्षीय मानू चौहान का शव मकान की पहली मंजिल के कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने सिविल लाइंस में लगे मेले में कुछ लोगों पर मानू के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, मानू अपने मामा रामचंद्र चौहान के घर रहता था। रामचंद्र कोर्ट में लिफ्टमैन हैं। मानू परचून की दुकान पर काम करता था और अविवाहित था। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार रात वह सिविल लाइंस में मेला देखने गया था। देर रात वह घर लौटा और सोने चला गया। शनिवार सुबह मकान की पहली मंजिल पर कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। कैंट थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि परिजनों ने मेले में मारपीट की बात कही है, इसकी जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.