Prayagraj News: प्लॉटिंग कर बेच दी सरकारी जमीन, दो नामजद
प्रयागराज, सितम्बर 9 -- Prayagraj News: बेली कछार स्थित सरकारी जमीन को अवैध प्लॉटिंग कर बेचने और उस पर निर्माण कराने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। लेखपाल विष्णुकांत मिश्र की तहरीर के मुताबिक, भूखंड संख्या 342 राजकीय आस्थान की संपत्ति है। इसे हरीलाल मौर्या ने अवैध रूप से प्लॉटिंग कर कुछ लोगों को बेच दिया। खरीदार आराध्या सिंह समेत अन्य निर्माण कार्य करा रहे थे। निर्माण रुकवाने के बावजूद आरोपियों ने काम नहीं बंद किया। पुलिस ने हरीलाल मौर्या और आराध्या सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.