प्रयागराज, जुलाई 31 -- Prayagraj News: हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सरायइनायत थाना क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार में उचक्कों ने असिस्टेंट प्रोफेसर की खड़ी कार से दो बैग पार कर दिए। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।​ मानू का पुरवा खागा, फतेहपुर निवासी महेंद्र कुमार भदोही राजकीय महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। 24 जुलाई की शाम वह साथी असिस्टेंट प्रोफेसर उमेश दत्त तिवारी के साथ कार से घर लौट रहे थे। हनुमानगंज बाजार में कार खड़ी कर दोनों नाश्ता करने लगे, तभी उचक्कों ने कार से दोनों प्रोफेसरों का बैग उड़ा दिए। बैग में दो लैपटॉप व पांच हजार रुपये तथा एटीएम व जरूरी दस्तावेज रखे थे। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार गौतम ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...