Prayagraj News: प्रेम विवाह की रंजिश में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला
प्रयागराज, जुलाई 11 -- Prayagraj News: प्रेम विवाह की रंजिश में एक युवक और उसके पिता पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। करेली पुलिस तहरीर के आधार पर युवती के पिता सहित पांच नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। करेहदा निवासी सुनीता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके बेटे आकाश गौतम ने करीब तीन माह पहले गांव के ही सुरेश कुमार गौतम की बेटी खुशी से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि खुशी के परिजन शादी से नाराज थे और इसी रंजिश में उन्होंने उनके पति मिश्री लाल और बेटे आकाश को रास्ते में रोक कर ईंट, पत्थर, रॉड से पीटा। पति मिश्री लाल को गंभीर चोटें आईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.