Prayagraj News: प्रेम विवाह की रंजिश में ड्राइवर की हत्या
प्रयागराज, अक्टूबर 26 -- Prayagraj News: औद्योगिक क्षेत्र थाना के लवायन कलां गांव निवासी ड्राइवर 28 वर्षीय धीरज निषाद की रविवार रात हत्या कर शव यमुना कछार में फेंक दिया गया। सोमवार दोपहर नए यमुना पुल से करीब सौ मीटर की दूरी पर आधे पानी में उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की मां बेला देवी ने प्रेम विवाह की पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाते हुए उसके ससुर, चचिया ससुर समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। लवायन कलां निवासी करमचंद का बड़ा बेटा धीरज निषाद नैनी के एडीए कॉलोनी के राजेंद्र यादव की गाड़ी चलाता था। परिजनों के मुताबिक, रविवार रात करीब सवा आठ बजे वह ड्यूटी से घर लौटा। इसके थोड़ी देर बाद बाइक लेकर शौच के लिए बोलकर घर से निकला था। रात में छोटे भाई समीर ने गांव में एक ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.