Prayagraj News: प्रेमिका से मिलने गए युवक को पीट-पीटकर मार डाला
प्रयागराज, जुलाई 10 -- Prayagraj News: कौशांबी। सदर कोतवाली क्षेत्र के महुआ खाड़ा गांव में प्रेम संबंध को लेकर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बीमार प्रेमिका से मिलने पहुंचे 20 वर्षीय युवक को प्रेमिका के परिवार वालों ने पीट पीटकर मार डाला। बीच बचाव करने आई प्रेमिका को भी बुरी तरह पीटा गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया है। अन्य की तलाश जारी है। डीएसपी शिवांक सिंह के अनुसार, महुआ खाड़ा की रहने वाली 18 वर्षीय युवती पिछले पांच वर्ष से क्षेत्र के ओसा गांव में ब्याही अपनी बड़ी बहन के जेठ के बेटे से प्रेम करती थी। दोनों रिश्ते में मौसी-भतीजे थे। युवती पिछले दो दिनों से बीमार थी और गुरुवार को निजी अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर लौटी। इसकी सूचना मिलते ही युवक गुरुवार रात प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.