प्रयागराज, अगस्त 13 -- Prayagraj News: सावन के अवसर पर सरोज-विद्याशंकर इंटर कॉलेज में रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से मेहंदी प्रतियोगिता कराई गई। कक्षा नौ से 12वीं तक की छात्राओं के लिए आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व शिक्षिका आकांक्षा दुबे ने किया। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी और उपप्रधानाचार्य राम सिंह यादव ने भगवान गणेश के पूजन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में प्रियंशी, साक्षी, श्रेया, वैष्णवी, रिया, अनु और दृष्टि समेत कई छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाए। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों में कला, संस्कृति और श्रृंगार के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: तीज उत्सव में सजी लोक संस...