Prayagraj News: प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का परिणाम घोषित, साक्षात्कार 27 अक्तूबर से
प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- Prayagraj News: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया। सफल अभ्यर्थियों की सूची आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। साक्षात्कार 27 से 30 अक्तूबर तक होंगे। इसके लिए 14 अक्तूबर से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि विज्ञापन संख्या 02/2022 के तहत प्राचार्य के 111 पदों के लिए 24 सितंबर को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक अभिलेख, कार्य अनुभव प्रमाणपत्र और निर्धारित प्रारूप पर शपथपत्र आयोग के पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। साक्षात्कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.