Prayagraj News: प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से गबन का आरोपी गिरफ्तार
प्रयागराज, जुलाई 16 -- Prayagraj News: प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से करीब चार लाख रुपये गबन कर फरार कर्मचारी को सिविल लाइंस पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। फूलपुर के गहुलिया नियापट्टी निवासी ओम प्रकाश को मुखबिर की सूचना पर बस अड्डे के पीछे एनवाई रोड के पास पकड़ा गया। उसके खिलाफ शाखा प्रबंधक की तहरीर पर कोर्ट में आदेश पर नवंबर 2025 को नामजद एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस के अनुसार, सिविल लाइंस स्थित प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक जीशान अहमद ने ओम प्रकाश के खिलाफ फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर चार लाख रुपये ऋण निकालने का आरोप लगाते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि दिसंबर 2022 से कंपनी में ओम प्रकाश प्रोडक्ट एक्सक्यूटिव के पद पर कार्यरत था। विभागीय जांच में उनके द्वारा चार लाख रुपये गबन की जानकारी हुई। धोखाधड़ी पकड़ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.